सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कैपसिटर्स की जांच कैसे करे कि अच्छा है या खराब है या low है।

कैपेसिटर की टेस्ट कैसे करे?  इसके लिए एक छोटी वायर, एक स्क्रु ड्राइवर,  होने चाहिए। सबसे पहले  दोनों वायर  लेकर बाये हाथ मे  खुले तार से  दूर रखें ताकि currant  न लगे ,ये सावधानी बरतें  अब दाये हाथ से के एक  छोर के नॉक को  पावर सॉकेट में डाल कर स्विच ऑन करे। अब कैपेसिटर के दोनों टर्मिनल्स में एक एक तार 1 या 2 सेकण्ड्स के लिए रखकर अलग कर ले।  ऐसा करने अगर जोर से chittt की आवाज आएगी। अब उस कैपेसिटर पर स्क्रु ड्राइवर 2 सेकण्ड्स के लिए लगाकर अलग कर ले , इससे सुर्रर की जोरसे आवाज आएगी तो कैपेसिटर अच्छा है , आवज न आये तो खराब है जिसे मशीन में use नही करे। और अगर काम आवाज आये तो कैपेसिटर low है , इसे मशीन में लगाया तो पूरी तरह काम नही करेगा , मतलब इसे भी उसे न करे। किसी बी केन्डेन्सर को इस विधि से चेक कर सकते है।  अब मल्टीमीटर से केन्डेंसर कैसे चेकJ करते है ये जानते है। मल्टीमीटर  दोनों स्टॉक्स मल्टीमीटर में जॉइन करे, अब उसे 200 microferede पर सेलेक्ट करे। जैसे चित्र में देख सकते है।  अब मल्टीमीटर के दूसरे छोर की...

कैपसिटर्स को कैसे चेक कर की वह ठीक है खराब है या लौ है?

एक और फ्रिज में use होनेवाले कैपसिटर्स दो तरह के होते है । एक होता है स्टार्टिंग कैपसिटर्स, जिसकी वैल्यू होती है 82 हंड्रेड से 1.5 तक। जब मोटर 75 तक स्पीड पकड़ ले तो relay की मदद से वह बैंड किया जाता है। दूसरा होता है रनिंग कैपसिटर्स, जिसकी वैल्यू होती है 25 mfd से 40 mfd तक। अब जानते है कि उन्हें टेस्ट कैसे किया जाता है। इसके लिए आपके पास दो छोटी वायर्स होनी चाहिए स्क्रू ड्राइवर, एम्पीयर मीटर होना चाहिए। साथ मे यह काम सावधानी से करना चाहिए। पहले बाये हाथ मे एक छोर की दोनों वायर्स पकड़ ले, अपना हाथ नंगी तार से दूर रखें। अब दूसरे हाथ से दूसरे छोर की दोनों वायर्स पावर बोर्ड में डालकर स्विच ऑन करे। कैपसिटर्स के दो टर्मिनल होते है,एक तार एक टर्मिनल में और दूसरा टार दूसरे टर्मिनल में 1-2 सेकण्ड्स के लिए डाले। बड़े  टाइप की चिटट जैसी  आवाज होती है। अब स्क्रू ड्राइवर लेकर उसे कैपसिटर्स के  दोनों टर्मिनल्स से टच कराये। सप्प जैसी जोरसे आवाज होती है तो capaciter ok है औऱ काम आवाज आती है तो कैपसिटर्स लौ है जिसे मशीनमें उसे नही कर सकते।, और अगर आवाज ही नही आती तो कैपसिटर्स खरा...

फ्रीज़ के अंदर गैस है या नही कैसे चेक करे और लीक कैसे चेक करे।?

फ्रीज़ अगर कूलिंग नही कर रहा या फिर फ्रीजर के अंदर कूल होता है ,और फ्रीजर छोड़के  फ्रीज़ के बाकी हिस्से में कूलिंग नही हो पा रही , या मामूली कूल कर रहा तो आपको सबसे पहले  प्लग डालकर फ्रीज़ on करे। अब कंप्रेसर पर हाथ रख कर वह चल रहा या नही चेक करें।  कंप्रेसर वर्क कर रहा  तो एम्पीयर ( क्लेम) मीटर  को कांतिविटी पर सेलेक्ट करे फिर क्लेम मीटर के क्लेम के अंदर कंप्रेसर में जानेवाली कोई भी एक वायर डाले, और एम्पीयर चेक करे । जो रीडिंग आती आती है वह अगर फ्रीज़ को लगनेवाले एम्पीयर से कम है तो गैस कम है। कितनी कम है यह भी पता चलता है।  अक्सर कंप्रेसर से जब गैस हट जाता है तो  कंप्रेसर  का प्रेसर कम हो जाता है  इसलिए  वह कम एम्पीयर लेता है।  इसके लिए फ्रीज़ के पीछे ऊपर की ओर diagram लगा होता है जिसमे उस फ्रीज़ के बारे में जानकारी होती है जैसे फ्रीज़ में कौन सी गैस डाली हुई है ,फ्रीज़ कितनी एम्पीयर लेता है, फ्रीज़ कितनी बिजली use करता है वगैरा वगैरा। उसमे rated currant  में दिया होता है कि वह कितनी एम्पीयर लेता है । अगर कंप्रेसर में लगी ए...

फ्रीज़ कूलिंग नही कर रहा है, क्या प्रॉब्लेम हो सकती है।

पावर सॉकेट में पिन डालकर फ्रीज़ ऑन करे , फिर  कोम्प्रेसर और डंडी  पर हाथ रखकर देखे की  वह कम्प कर रहा या नही । गूँ की आवाज आती है तो काम कर रहा और नही आती तो बंद है।   चेक करने के बाद पता चला कि ओवरलोड से टिक की आवाज़ आकर  कंप्रेसर बंद हो जाता है,  इसका मतलब या तो कंप्रेसर खराब है या relay खराब है,  तो फ्रीज़ को पावर सॉकेट से डिसकनेक्ट कर दे। अब relay  मल्टीमीटर से चेक करे  की वह खराब तो नही है, या उसमे खड़खड़ की आवाज आती है तो रिले खराब है,  अगर रिले खराब हो तो कम्प्रेसर चेक करें। फ्रीज़ repairing के काम करते है तो फ्रीज़ के दो तीन नए relay रिले में प्रॉब्लेम है तो उसी amp का  नया relay  ड़ालकर  फिर फ्रीज़ को प्लग इन करके चालू करे  अब देखे की प्रॉब्लेम सॉल्व हुई या नही। इसके बावजूद भी दुरुस्त नही होता तो कंप्रेसर में प्रॉब्लेम होगी ।  अब कम्प्रेसर को चेक करें । इसके लिए क्लेम मीटर लेकर के  उसकी एक सुई एक पॉइंट पर और दूसरी सुई किसी दूसरे पॉइंट पर रखकर देखे। अब बारीबारी इसी तरह  दो दो पॉइंट...

एसी रिपेयरिंग टूल्स

एसी रिपेयरिंग टूल्स ड्रिल मशीन, fludding टूल, fludding tool का नोब, कॉपर पाइप कटर, टेपलोंन टेप, चिकन टेप, चिकन टेप बड़ा, मिझर टेप, swedding टूल। ब्रिज़िंग  रोड, पॉलिश पेपर, लोहेका पत्रा, दो adjustable पाना, टेस्टर, स्क्रु ड्राइवर, बड़ा स्क्रु ड्राईवर जिसमे स्टार भी हो, सिन्नी, हतोडी, वायर कटर, क्लेम मीटर, गेज मीटर, गैस बोतल r22, NRB होल्व, यूनिवर्सल रिमोट, घासनी, कैपलरी, सेक्शन copper पाइप, डिस्चार्ज copper पाइप, allian key बॉक्स, सेक्शन डिसचार्ज पाइप बोल्ट, डेढ़ इंची स्क्रु और ग्रिप बॉक्स, शीश पेंसिल और शार्पनर, स्पंज और साबुन, 13 नंबर पाना, पेचकस, गैस हंडी और नोझल सोल्ड़िंग के लिये, ब्रश 2 टाईप, घिसने के लिए पेपर, पाइप मोल्डर स्प्रिंग, गैस रेग्युलेटर, चार्जिंग होल्व, लंबी वायर, थ्री पिन , इनशूलेशन पाइप, रेवल बाटली, बैग और थैली।

Ac कूलिंग कम कर रहा है प्रॉब्लेम कैसे सॉल्व करे?

Ac  कूलिंग कम कर रहा है प्रॉब्लेम कैसे सॉल्व करे? अगर ac कूलिंग कम कर रहा तो नीचे दिए गए प्रौब्लेम में से कोई न कोई प्रॉब्लेम होगी तो स्टेप बाय स्टेप  चेक करें। सबसे पहले देके की इंडोर  का ब्लोअर  ठीक से हवा दे रहा है या नही। अगर हवा ठीक दे रहा है तो प्रॉब्लेम आउटडोर में ही है। ac चालू रहने दे और आउटडोर के पास जाकर उसके फैन के सामने हाथ से देखे की कही फैन स्लो तो नही चल रहा। आउटडोर का फैन स्लो चल रहा है तो सिम्पली फैन का कैपेसिटर चेंज कर दे। आउटडोर का फैन ठीक से चल रहा है तो गेज मीटर लेकर  सेक्शन पाइप के निचले  छोर में उसकी नीली नली लगाकर चेक करें। गैस कम है तो  पर्याप्त मात्रा में गैस डाल दे  प्रॉब्लेम सॉल्व हो जाएगी।  गया अगर गैस भी ठीक है पर इंडोर का ब्लोअर ठीक से हवा नही दे रहा तो indoor की सर्विसिंग करे  हो सके तो e vaporater की भी सर्विसिंग करे।

किसी भी compressor में कैसे जाने की कॉमन रनिंग स्टार्ट कौनसा है?

किसी भी कंप्रेसर में कैसे जाने की कॉमन, रनिंग, स्टार्ट कौनसा है?   जब हम कॉप्रेसर के लिए वायरिंग करते है तो तीन पॉइंट्स में से c s r  कौनसा है। उसकी एक ट्रिक होती है जो हम क्लेम मीटर से जान सकते है। वैसे कंप्रेसर पर  c s r लिखा होता है  लेकिन अगर वह मिटा हुआ है तो इस ट्रिक से जान सकते है। यह ट्रिक किसी भी उपकरण के कंप्रेसर के तीनों पॉइंट्स कौनसे है यह जानने के लिए है। सामने कंप्रेसर रखकर कागज पर एक त्रिकोण बनाये। और उन्हें abc नाम दे । फिर क्लेम मीटर लेकर उसकी सुई  साउंड वाले निशान पर लगाये अब त्रिकोण के प्रत्येक दो पॉइंट्स पर क्लेम मीटर की सुई रखकर गिनती लेकर उन दो पॉइंट्स के पास लिख ले। जिसकी रीडिंग सबसे ज्यादा है वह दो पॉइंट्स s और r होते है पर हमें ये नही पता कि s कौनसा  है  और r कौनसा है। लेकिन जिसकी रीडिंग सबसे ज्यादा हो उसके सामने वाला पॉइंट कॉमन होता है। यह bc पॉइंट्स स्टार्ट और रन है, और उसके सामने वाला आ पॉइंट कॉमन है। अब ab और ac की रीडिंग देखे, कॉमन के साथ जिसकी रीडिंग ज्यादा होगी वह स्टार्ट होता है ।  कॉमन के साथ b ...

स्प्लिट ac का इंस्टालेशन कैसे करे?

स्प्लिट ac का इंस्टालेशन कैसे करे? सबसे पहले  indoor के लिए जगह का चयन करें।  जगह ऐसी हो कि उसके पास में कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो। जहा indoor लगाना है  उसके ऊपर 6 से 8 इनचेस का अंतर रखे ताकि एयर सर्कुलेशन में दिक्कत न हो। इंडोर यूनिट के आजु बाजू कम से कम 1 फ़ीट का अंतर होना चाहिए जगह का चयन करने के बाद ac की mounting प्लेट लेकर उसे जिस जगह यूनिट लगाना है उस दीवार से टिकाकर उसपर  रेवल बाटली रखें ताकि यूनिट रेवल में बिठाया जाए। अब जहा जहा स्क्रु लगाने है वहा पेंसिल से निशान लगाए । करीब 12- 13 जगहों पर निशान लगाए। फिर ड्रिल मशीन लेकर उसमें 5 नंबर वाली ड्रिल टूल का use करके ड्रिलिंग करे। फिर उसमें प्लास्टिक या लकड़े के ग्रिप डाले। अब उसपर माउंटिंग प्लेट रखकर आजूबाजू के दो डेढ़ इंची स्क्रू डालकर आधे कैसे फिर प्लेट के ऊपर रेवल रखकर देखे की प्लेट सीधी आ रही के नही अगर सीधी न आये तो रेवल में लेकर बाकी के स्क्रु टाइट करे। अब इंडोर यूनिट लेकर प्लेट पर हैंग करके रखे फिर प्लेट के साइड में4 इंच का अंतर छोड़कर सेक्शन पाइप, डिस्चार्ज पाइप, पावर केबल, और ड्रेनेज पाइप को बाहर न...

Ac की गैस restore करके ac यूनिट को अनइंस्टाल कैसे करे?

अब सबसे पहले हम ac की गैस को रिस्टोर करेंगे।  पहले ac यूनिट चालू करें,क्योंकि गैस रिस्टोर ac की चालू स्थिती में ही होती है। अब सेक्शन लाइन के नीचे के छोर में गेज मीटर की नीली नली लगाये फिर section लाइन और डिस्चार्ज लाइन दोनो के ऊपर की टोपिया  रेंज पाने की मदद से आउटडोर के आगे की ओर घूमते हुए खोले।  अब जो छोटी नली है, जिसे डिस्चार्ज लाइन भी कहते है उसमे 5 नंबर की एलन की डालकर आउटडोर के पीछे घूमाते हुए बंद करे। ऐसा करते ही गेज मीटर की सुई धीरे  धीरे 0 की तरफ जाएगी। अब सेक्शन लाइन में एलन की डालकर बंद करे और तुरंत ही  एक का प्लग सॉकेट से निकाल ले। इस तरह गैस रिस्टोर हो चुकी। अब outdoor  का सॉकेट के पास से वायर को काट ले ताकि यूनिट को इनस्टॉल करते समय  वायर्स इधर की उधर न हो जाये।  या ध्यान में रखने की जरूरत नही रहती। अब डिस्चार्ज और सेक्शन पाइप के बोल्टस को दोनों रेंज पानो की मदद से खोलकर अलग कर ले।  साथ मे ड्रेनेज पाइप भी निकल ले।  फिर आउटडोर यूनिट को भी नीचे उतार लें।  अब आउटडोर स्टैंड के नट्स भी खोल ले। अब indoor की तरफ जाए औ...

Outdoor unit ka wiring diagram ( three core wiring)

Ac के आउटडोर वायरिंग का डायग्राम ( थ्री कोर वायरिंग) जब हम  ac के वायर वाले सोकेट को खोलते है तो  ज्यादातर थ्री कोर सॉकेट मिलता है , बायचान्स 4 कोर सॉकेट होता है। तो 3 कोर सॉकेट में एक लाइन होता है जिसे fase भी कहते है ,दूसरा नूट्रल होता है जिसमे currant नही होता और तीसरा अर्थ होता है। अब नुट्रल से एक वायर लेकर सीधे कंप्रेसर के कॉमन में लगा दे। इसके बाद लाइन से एक वायर लेकर कंप्रेसर के कंडेनसर के किसी भी एक सिरे में लगा दे फिर वही से दूसरी वायर जोड़ देकर कंप्रेसर के रन में लगा दे । अब कंप्रेसर के कंडेनसर में जो एक जगह बची है वह एक वायर लगाकर उसे कंप्रेशर के स्टार्ट में लगा दे। अब फैन के लिए नूट्रल से एक वायर लेकर वह फैन के  एक सिरे में लगा दे और दूसरे सिरे से एक वायर लेकर में सॉकेट के लाइन में लगा दे फिर फैन के पीछे जो दो वायर लगाई है वही से एक एक वायर लेकर फैन के कंडेनसर में लगा दे इस प्रकार  ac के आउटडोर यूनिट की पूरी वायरिंग हो गयी । वायरिंग करने के बाद भी पंखा चल रहा है पर कंप्रेसर नही चल रहा तो वायर्स को चैक करे कि कोई वायर टूटी फूटी तो नही है, साथ मे कंप्...

Singal door freeze ka wiring diagram

सीगल डोर फ्रीज कि वायरिंग डायग्राम जब हम थ्री पिन वाले सॉकेट को बोर्ड में डालेंगे  तो उसमें तीन वायर्स होती है ऊपर वाली अर्थ होती है। नीचे में एक लाइन होती है जिसे फेस भी कहते है और दूसरा नूट्रल होती है जो हमेशा काले रंग की वायर होती है । वह सिधे फ्रीज़ के compressor के रिले में लगती है ,वहिसे दूसरी एक वायर काले रंग की लगकर सीधे ऊपर जाकर बल्ब पर लगती है । यह नूट्रल की वायरिंग पूरी हो गई। अब थ्री वायर्स में से एक वायर को छोड़कर जो दूसरी वायर है जो लाल रंग की है, जो लाइन याने की fase है, वह सीधे ऊपर जाकर थर्मोस्टेट के दाहिने छोर पर लगती है । वही से  लाल वायर निकालकर door के पुश बटन के एक छोर को लगती है और पुश बटन के दूसरे सिरे से वैसी ही लाल वायर बल्ब के बचे  सिरे से लगती है।   अब  थर्मोस्टेट के बाएं छोर पर एक पीली वायर लगाकर वह नीचे आकर relay के नीचे ओवरलोड पर लगती है ।  वायरिंग लगाने के बाद कंप्रेसर नही स्टार्ट होता तो थर्मोस्टेट खराब हो सकता है उसे चेक करें। नीचे चित्र दिया गया है उसे देखे।