सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ac की गैस restore करके ac यूनिट को अनइंस्टाल कैसे करे?

अब सबसे पहले हम ac की गैस को रिस्टोर करेंगे।  पहले ac यूनिट चालू करें,क्योंकि गैस रिस्टोर ac की चालू स्थिती में ही होती है। अब सेक्शन लाइन के नीचे के छोर में गेज मीटर की नीली नली लगाये फिर section लाइन और डिस्चार्ज लाइन दोनो के ऊपर की टोपिया  रेंज पाने की मदद से आउटडोर के आगे की ओर घूमते हुए खोले। 


अब जो छोटी नली है, जिसे डिस्चार्ज लाइन भी कहते है उसमे 5 नंबर की एलन की डालकर आउटडोर के पीछे घूमाते हुए बंद करे। ऐसा करते ही गेज मीटर की सुई धीरे  धीरे 0 की तरफ जाएगी। अब सेक्शन लाइन में एलन की डालकर बंद करे और तुरंत ही  एक का प्लग सॉकेट से निकाल ले। इस तरह गैस रिस्टोर हो चुकी। अब outdoor  का सॉकेट के पास से वायर को काट ले ताकि यूनिट को इनस्टॉल करते समय  वायर्स इधर की उधर न हो जाये।  या ध्यान में रखने की जरूरत नही रहती। अब डिस्चार्ज और सेक्शन पाइप के बोल्टस को दोनों रेंज पानो की मदद से खोलकर अलग कर ले।  साथ मे ड्रेनेज पाइप भी निकल ले।  फिर आउटडोर यूनिट को भी नीचे उतार लें।  अब आउटडोर स्टैंड के नट्स भी खोल ले।


अब indoor की तरफ जाए और  यूनिट को थोड़ा उठाकर उस के  नीचे पकड़ या टेस्टर रखकर उसे उठा रहने दे ताकि हम उसके निचले हिस्से में काम कर सके।

अब सॉकेट से जो थ्री कोर वायर आयी है उसका जोड़ indoor यूनिट के नीचे होगा उसे निकाल कर अलग कर ले। फिर यूनिट के अंदर से ड्रेनेज पाइप  लेकर जॉइन से अलग कर ले  उस पाइप में पानी भरा होता है इसलिये निकलते ही उसका मुंह ऊपर की तरफ रखकर  छोड़ दे। इसके बाद  सेक्शन पाइप और डिस्चार्ज पाइप  के ऊपर जो इनशूलेशन लगी हुई है उसे  कटर की मदद से निकाल ले। साथ मे जो टेपिंग की हुई थी उसे भी निकाल ले। अब सेक्शन लाइन और डिस्चार्ज लाइन के बोल्ट एक एक करके दोनो रेंज पांव की मदद से खोल ले ।


इस तरह बोल्ट खुल जाने के बाद indoor यूनिट को नीचे उतार लें।  

इस तरह यूनिट अनइंस्टाल हो चुका।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैपसिटर्स की जांच कैसे करे कि अच्छा है या खराब है या low है।

कैपेसिटर की टेस्ट कैसे करे?  इसके लिए एक छोटी वायर, एक स्क्रु ड्राइवर,  होने चाहिए। सबसे पहले  दोनों वायर  लेकर बाये हाथ मे  खुले तार से  दूर रखें ताकि currant  न लगे ,ये सावधानी बरतें  अब दाये हाथ से के एक  छोर के नॉक को  पावर सॉकेट में डाल कर स्विच ऑन करे। अब कैपेसिटर के दोनों टर्मिनल्स में एक एक तार 1 या 2 सेकण्ड्स के लिए रखकर अलग कर ले।  ऐसा करने अगर जोर से chittt की आवाज आएगी। अब उस कैपेसिटर पर स्क्रु ड्राइवर 2 सेकण्ड्स के लिए लगाकर अलग कर ले , इससे सुर्रर की जोरसे आवाज आएगी तो कैपेसिटर अच्छा है , आवज न आये तो खराब है जिसे मशीन में use नही करे। और अगर काम आवाज आये तो कैपेसिटर low है , इसे मशीन में लगाया तो पूरी तरह काम नही करेगा , मतलब इसे भी उसे न करे। किसी बी केन्डेन्सर को इस विधि से चेक कर सकते है।  अब मल्टीमीटर से केन्डेंसर कैसे चेकJ करते है ये जानते है। मल्टीमीटर  दोनों स्टॉक्स मल्टीमीटर में जॉइन करे, अब उसे 200 microferede पर सेलेक्ट करे। जैसे चित्र में देख सकते है।  अब मल्टीमीटर के दूसरे छोर की...

Outdoor unit ka wiring diagram ( three core wiring)

Ac के आउटडोर वायरिंग का डायग्राम ( थ्री कोर वायरिंग) जब हम  ac के वायर वाले सोकेट को खोलते है तो  ज्यादातर थ्री कोर सॉकेट मिलता है , बायचान्स 4 कोर सॉकेट होता है। तो 3 कोर सॉकेट में एक लाइन होता है जिसे fase भी कहते है ,दूसरा नूट्रल होता है जिसमे currant नही होता और तीसरा अर्थ होता है। अब नुट्रल से एक वायर लेकर सीधे कंप्रेसर के कॉमन में लगा दे। इसके बाद लाइन से एक वायर लेकर कंप्रेसर के कंडेनसर के किसी भी एक सिरे में लगा दे फिर वही से दूसरी वायर जोड़ देकर कंप्रेसर के रन में लगा दे । अब कंप्रेसर के कंडेनसर में जो एक जगह बची है वह एक वायर लगाकर उसे कंप्रेशर के स्टार्ट में लगा दे। अब फैन के लिए नूट्रल से एक वायर लेकर वह फैन के  एक सिरे में लगा दे और दूसरे सिरे से एक वायर लेकर में सॉकेट के लाइन में लगा दे फिर फैन के पीछे जो दो वायर लगाई है वही से एक एक वायर लेकर फैन के कंडेनसर में लगा दे इस प्रकार  ac के आउटडोर यूनिट की पूरी वायरिंग हो गयी । वायरिंग करने के बाद भी पंखा चल रहा है पर कंप्रेसर नही चल रहा तो वायर्स को चैक करे कि कोई वायर टूटी फूटी तो नही है, साथ मे कंप्...