सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ्रीज़ कूलिंग नही कर रहा है, क्या प्रॉब्लेम हो सकती है।

पावर सॉकेट में पिन डालकर फ्रीज़ ऑन करे , फिर  कोम्प्रेसर और डंडी  पर हाथ रखकर देखे की  वह कम्प कर रहा या नही । गूँ की आवाज आती है तो काम कर रहा और नही आती तो बंद है।  

चेक करने के बाद पता चला कि ओवरलोड से टिक की आवाज़ आकर  कंप्रेसर बंद हो जाता है,  इसका मतलब या तो कंप्रेसर खराब है या relay खराब है, तो फ्रीज़ को पावर सॉकेट से डिसकनेक्ट कर दे।


अब relay  मल्टीमीटर से चेक करे  की वह खराब तो नही है, या उसमे खड़खड़ की आवाज आती है तो रिले खराब है,  अगर रिले खराब हो तो कम्प्रेसर चेक करें।


फ्रीज़ repairing के काम करते है तो फ्रीज़ के दो तीन नए relay


रिले में प्रॉब्लेम है तो उसी amp का  नया relay  ड़ालकर  फिर फ्रीज़ को प्लग इन करके चालू करे  अब देखे की प्रॉब्लेम सॉल्व हुई या नही।


इसके बावजूद भी दुरुस्त नही होता तो कंप्रेसर में प्रॉब्लेम होगी । 


अब कम्प्रेसर को चेक करें । इसके लिए क्लेम मीटर लेकर के  उसकी एक सुई एक पॉइंट पर और दूसरी सुई किसी दूसरे पॉइंट पर रखकर देखे। अब बारीबारी इसी तरह  दो दो पॉइंट चेक करें।  बेरीज को माइंड में भी रख सकते है या कागज पर भी लिख सकते है इस प्रकार  कुल तीन पॉइंट चेक करें अगर किसी दो पॉइंट की बेरीज बचे एक पॉइंट  जितनी आती है तो कंप्रेसर ठीक है, जिसमे एक दो पॉइंट काम ज्यादा हुआ तो कोई बात नही लेकिन अगर किसी दो पॉइंट्स की बेरीज बचे तीसरे पॉइंट्स से मेल नही खाता  यानी डिफरंट रहता है तो compressor खराब है। यह पहला तरीका हुआ।


दूसरे तरीके में ऊपर की तरह ही मीटर चेक करे।  प्रत्येक पॉइंट चेक करने पर एक बीप सी सुनाई देती है। 

तीनो टेस्टिंग में बीप सुनाई दे तो compressor ठीक है। लेकिन अगर दो पर  बीप सुनाई देती है लेकिन  एक पर  सुनाई नही देती तो कंप्रेसर खराब है।

 उदा:  मान लीजिये तीनो पॉइंट abc है तो ab की रीडिंग 12 आयी,  bc की रीडीग 14 आयी। अब अगर ca की रीडिंग 26 27 25 आती है तो 
compressor ठीक है, पर अगर 29, 30, या 24 जैसे आ जाये तो compressor खराब है। अब इसे बदल सकते है या  दुरुस्त करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैपसिटर्स की जांच कैसे करे कि अच्छा है या खराब है या low है।

कैपेसिटर की टेस्ट कैसे करे?  इसके लिए एक छोटी वायर, एक स्क्रु ड्राइवर,  होने चाहिए। सबसे पहले  दोनों वायर  लेकर बाये हाथ मे  खुले तार से  दूर रखें ताकि currant  न लगे ,ये सावधानी बरतें  अब दाये हाथ से के एक  छोर के नॉक को  पावर सॉकेट में डाल कर स्विच ऑन करे। अब कैपेसिटर के दोनों टर्मिनल्स में एक एक तार 1 या 2 सेकण्ड्स के लिए रखकर अलग कर ले।  ऐसा करने अगर जोर से chittt की आवाज आएगी। अब उस कैपेसिटर पर स्क्रु ड्राइवर 2 सेकण्ड्स के लिए लगाकर अलग कर ले , इससे सुर्रर की जोरसे आवाज आएगी तो कैपेसिटर अच्छा है , आवज न आये तो खराब है जिसे मशीन में use नही करे। और अगर काम आवाज आये तो कैपेसिटर low है , इसे मशीन में लगाया तो पूरी तरह काम नही करेगा , मतलब इसे भी उसे न करे। किसी बी केन्डेन्सर को इस विधि से चेक कर सकते है।  अब मल्टीमीटर से केन्डेंसर कैसे चेकJ करते है ये जानते है। मल्टीमीटर  दोनों स्टॉक्स मल्टीमीटर में जॉइन करे, अब उसे 200 microferede पर सेलेक्ट करे। जैसे चित्र में देख सकते है।  अब मल्टीमीटर के दूसरे छोर की...

Outdoor unit ka wiring diagram ( three core wiring)

Ac के आउटडोर वायरिंग का डायग्राम ( थ्री कोर वायरिंग) जब हम  ac के वायर वाले सोकेट को खोलते है तो  ज्यादातर थ्री कोर सॉकेट मिलता है , बायचान्स 4 कोर सॉकेट होता है। तो 3 कोर सॉकेट में एक लाइन होता है जिसे fase भी कहते है ,दूसरा नूट्रल होता है जिसमे currant नही होता और तीसरा अर्थ होता है। अब नुट्रल से एक वायर लेकर सीधे कंप्रेसर के कॉमन में लगा दे। इसके बाद लाइन से एक वायर लेकर कंप्रेसर के कंडेनसर के किसी भी एक सिरे में लगा दे फिर वही से दूसरी वायर जोड़ देकर कंप्रेसर के रन में लगा दे । अब कंप्रेसर के कंडेनसर में जो एक जगह बची है वह एक वायर लगाकर उसे कंप्रेशर के स्टार्ट में लगा दे। अब फैन के लिए नूट्रल से एक वायर लेकर वह फैन के  एक सिरे में लगा दे और दूसरे सिरे से एक वायर लेकर में सॉकेट के लाइन में लगा दे फिर फैन के पीछे जो दो वायर लगाई है वही से एक एक वायर लेकर फैन के कंडेनसर में लगा दे इस प्रकार  ac के आउटडोर यूनिट की पूरी वायरिंग हो गयी । वायरिंग करने के बाद भी पंखा चल रहा है पर कंप्रेसर नही चल रहा तो वायर्स को चैक करे कि कोई वायर टूटी फूटी तो नही है, साथ मे कंप्...